मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- जमालपुर,मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के जमालपुर-रामपुर मार्ग पर मंगलवार की रात करजी गांव के मारकामाई मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से करजी गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय रितिक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई l साथ ही बाइक पर बैठे रितक के बड़े भाई रविकांत दुबे,गांव का ही राजन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया l मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई l पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव अदलहाट थाने की पुलिस के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया l बाइक सवार रात में हसौली गांव के चट्टी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों ने घायलों को रात में सीएचसी केन्द्र जमालपुर ले गए l जहां चिकित्सकों ने राजन दूबे की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफ...