शामली, फरवरी 6 -- शामली। क्षेत्र के गांव भैंसवाल रोड स्थित नहर पटरी पर अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी 27 वर्षीय अरूण पुत्र पप्पू गांव के ही अपने एक साथी सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव भैंसवाल के नहर पटरी के निकट पहुंचा तो इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रही एक ट्रेक्टर ट्राली चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अरूण की मौके पर मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.