फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर, संवाददाता पति के साथ बाइक से जा रही गर्भवती महिला ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर घायल हो गई। नाजुक हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूजा देवी उम्र लगभग 21 वर्ष पत्नी सर्वेश कुमार कश्यप निवासी दीनदयाल का डेरा थाना पैलानी जनपद बांदा का मायका कोतवाली बिंदकी क्षेत्र का नाथू खेड़ा गांव है। पूजा देवी अपने पति सर्वेश के साथ अपने मायके नाथू खेड़ा गांव आई हुई थी। पूजा देवी सात माह की गर्भवती थी सर्वेश कश्यप अपनी पत्नी पूजा देवी को महिला चिकित्सक से दिखाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी की आ रहा था तभी बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बजरिया में सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिसके चलते पूजा देवी का एक पैर फैक्चर हो गया। गंभीर रूप से घायल पूजा देवी को इलाज के लिए सामुदा...