अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार किसी को चोट नहीं आई। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। रौनाही थाना क्षेत्र के जुगवापुर गौरा निवासी सौरभ वर्मा पुत्र शिवकुमार का कहना है कि वह अपनी बहन और भांजी को लेकर अपनी कार से अयोध्या जा रहे थे। लखनऊ हाइवे पर नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में बालू लादकर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...