संतकबीरनगर, जनवरी 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर पायलपार में भुवरिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे रखी गुमटी को ठोकर मारते हुए एक मकान की दीवाल से टकरा कर रुक गई। मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर तामेश्वरनाथ चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के शिवसरा गांव के रहने वाले सुमित्रानंदन शर्मा (59) पुत्र स्वर्गीय महावीर शर्मा खलीलाबाद में किसी सेठ के यहां चार पहिया गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की देर शाम वह खलीलाबाद से बाइक से अपने घर शिवसरा जा रहे थे। रात करीब दस बजे धनघटा-खलीलाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.