बिजनौर, फरवरी 10 -- रेहड़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर रेहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहड़- दहलावाला बस स्टैंड के बीच मंगलवार की तड़के एक ट्रक और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के दायी ओर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक चालक रियाज अहमद पुत्र फय्याज निवासी गाँव लंढ़ौरा थाना रुड़की ने बताया वह साथी हेल्पर गुलजार पुत्र शमीम निवासी लंढ़ौरा के साथ ट्रक से दवाइयां लेकर रूड़की से नेपालगंज जा रहा था। इसी दौरान रायपुरी से अफजलगढ़ चीनी मिल गन्ना ले जा रहें रायपुरी निवासी किसान राजन सरीन की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रक चालक रियाज अहमद ने बताया कि ट्रक का अगला टायर फटने के कारण हादसा हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनो को हाइवे से हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.