हापुड़, नवम्बर 5 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्रॉली व ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को घर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव छपकौली निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज अपने ही गांव ही राजकुमारी व सविता को लेकर मंगलवार को घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव बछलौत स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इसमें मनोज, राजकुमारी व सविता घायल हो गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.