लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा क्षेत्र के पास भूहर पुल के पास सोमवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर पहिए के नीचे आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित गड़रिया खेड़ा गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। पिता अर्जुन राजपूत ने बताया कि उनका इकलौता बेटा गांव के ही विनोद के ट्रैक्टर टॉली पर ईंट लादकर लखनऊ मजदूरी करने के लिए आया था। सोमवार को ईंट उतारने के बाद देर रात वापस लौट रहा था। भूहर पुल के पास रोहित ट्रैक्टर के आगे की ओर बैठा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक म...