विकासनगर, नवम्बर 28 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शंकर मिश्रा ने ट्रैक्टर-टिलर चोरी के आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपियों को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-टिलर के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों जेल में बंद हैं। मामले में रतन सिह चौहान पुत्र स्व. करम सिह निवासी डाकपत्थर ने 4 नवंबर को तहरीर दी थी। बताया कि उन्होंने एक नवंबर को अपने ट्रैक्टर-टिलर डेंटर अशोक कौशिक के यहां ठीक कराने के लिए दिए थे। 4 नवंबर को वह डेंटर अशोक की दुकान में गए जहां उन्हें पता चला कि किसी ने उनका ट्रैक्टर-टिलर चोरी कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र प्रकाश निवासी चौरा खुर्द सहारनपुर और रिंकू पाल पुत्र रामशरण निवासी मंडावर हरिद्वार को चोरी के ट्रैक्टर-टिलर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों ने कोर्ट ...