औरंगाबाद, फरवरी 14 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखीम गांव से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पाठक के रूप में हुई है। वह झारखंड राज्य के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे झारखंड के बरही थाना क्षेत्र से पकड़ा। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर झारखंड के हंटरगंज क्षेत्र से बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि यह गिरोह ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी में सक्रिय था और गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.