समस्तीपुर, जनवरी 7 -- समस्तीपुर। सदर एसडीओ कार्यालय गेट के पास बुधवार को नो-एंट्री का उल्लंघन कर घुसे एक ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक थाने के एक होमगार्ड जवान को ठोकर मार दी, जिससे होमगार्ड जवान जख्मी हो गया। इधर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में कचहरी रोड से ट्रैक्टर के साथ चालक को पकड़ लिया और थाने ले आयी। घटना में जख्मी सिपाही की पहचान कल्याणपुर निवासी स्व. लक्ष्मण शर्मा के पुत्र गौतम कुमार शर्मा के रूप में की गई है। वे होमगार्ड जवान हैं और मौके पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी में तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नो-एंट्री में ट्रैक्टर के प्रवेश को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने जानबूझकर वाहन आगे बढ़ाते हु...