उन्नाव, जनवरी 1 -- औरास। थाना क्षेत्र के औरास संडीला मार्ग पर बुधवार शाम पेट्रोल पम्प के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर मामले में चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। औरास थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक कमल किशोर पुत्र चंद्र पाल बुधवार शाम सीमऊ गांव से ट्रैक्टर लेकर संडीला औरास मार्ग से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह औरास कस्बा स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रैक्टर के दो खंड हो गए थे। ट्रक व ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गए थे। हादसे में ट्रैक्टर चालक चोटिल हो गया था। घटना से आहत ट्रैक्टर चालक कमल किशोर ने ट्रक नंबर व अज्ञात ट्रक चा...