जहानाबाद, जनवरी 5 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थानाध्यक्ष के द्वारा अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछा करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ट्रैक्टर जब्त कर सदर थाने में लाया गया है। सदर थाना अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि अवैध बालू से लदे ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी हाल में अवैध बालू का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा जो भी इसमें शामिल पाए जाएंगे। उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...