बांदा, नवम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी रघुराज सिंह 13 अगस्त को अपनी मां के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। तभी गांव के पप्पू ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मां शांति देवी की मौत हो गई। रघुराज ने बताया कि सदमें होने के कारण वह रिपोर्ट अब दर्ज कराने आया है। पुलिस ने चालक पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...