रुडकी, दिसम्बर 21 -- सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर की देर रात पुहाना के समीप फैक्ट्री कर्मी बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई विनय कुमार निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद ने परिजनों संग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...