मिर्जापुर, जनवरी 2 -- जिगना। थाना क्षेत्र के गोनौरा ओवरब्रिज के पास दुर्घटना में घायल बाइक सवार के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। मुकदमा पंजीकृत कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहां गाँव निवासी 35 वर्षीय अजीत बिंद पुत्र कोमल बिंद पड़ोसी गाँव गंगाउत निवासी 36 वर्षीय रामराज पुत्र किशुन प्रसाद के साथ बीते 21 दिसम्बर को जिगना के चड़ेरू चौकठा गाँव रिश्तेदारी में गए थे। वापसी के दौरान ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर के धक्के से दोनों उछलकर 20 फीट नीचे गिर गए थे। घटना के एक दिन बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में बाइक चालक रामराज की मौत हो गई थी।...