कौशाम्बी, फरवरी 1 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा तफारीक गांव का 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र बच्चूलाल मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह गांव के करीब स्थित भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर भरसवां उतारने गया था। राजेश आगे चालक के बगल में बैठा था। लौटते वक्त कोड़र गांव के समीप अचानक वह नीचे गिर गया था। इस दौरान पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई अवधेश ने आरोप लगाया है कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक व ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.