फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। महावीर इंक्लेव स्थित एक धर्मकांटा के पास छह फरवरी को ट्रैक्टर चालक के शव मिलने के मामले में भूपानी थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी मृतक के दोस्त को ही बनाया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत देने में ही मृतक के परिजनों ने कई दिन लगा दिए। जानकारी के अनुसार छह फरवरी को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि महावीर इंक्लेव में स्थित एक धर्मकांटा के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। वह मूलरूप से यूपी के फार्रुखाबाद का रहने वाला था। वह महावीर इंक्लेव में ही परिवार के साथ रहता था। साथ ही भवन निर्माण सामग्री के एक दुकान पर ट्रैक्टर चलाने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.