मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- मंसूरपुर क्षेत्र के संधावली फ्लाईओवर के समीप सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवे पर जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहनों को सडक किनारे खडा करवाया। मोहम्मद तौसीम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी ग्राम शेरनगर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक नजदीक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार तौसीम ने जब पीछे मुड़कर देखा तो ट्रक बेहद करीब था। घबराहट में वह ट्रैक्टर से नीचे कूद गए, लेकिन दुर्भाग्यवश संतुलन बिगड़ने से सीधे ट्रक की चपेट में आ गए।ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचल जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.