मिर्जापुर, दिसम्बर 1 -- ट्रैक्टर के पंखे में फंसकर युवती और बोरिंग मशीन के ड्रिल राड से मजदूर जख्मी राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई घटना में युवती और मजदूर जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक किसान के धान की कटाई करने के लिए लगभग दस दिन पहले सोनभद्र के जुगैल से 20 मजदूर आए थे। धान की कटाई और मड़ाई के बाद रविवार को खलिहान में ट्रैक्टर से पंखा चलाकर धान की ओसाई हो रही थी। उसी दौरान जुगैल थाना क्षेत्र के वरवाडी गांव निवासी 22 वर्षीय सविता ने जैसे ही धान की टोकरी उठाई। तभी उसके गले का दुपट्टा पंखे में फंस गया। जिससे उसका गला कस गया, पंखे की चपेट में आने से युवती गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। चालक ने ट्रैक्टर और पंखे को बंद किया। पंखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.