महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवनिया में रेहाव नदी के पास मिट्टी गिराने जा रहे एक ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अरनहवा निवासी रामसवारे पटेल पुत्र कम्मल (65) अपने ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लादकर एक ईंट भट्ठे पर गिराने जा रहा था। वह सिसवनिया गांव के रेहाव नदी के पास ट्रैक्टर को रोककर ट्राली का ढाला खोलने जा रहा था। जैसे ही वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा कि इतने में ट्रैक्टर अपने आप चलने लगा। इससे वह ट्रैक्टर के पहिया के नीचे दब गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से उसे आनन-फानन में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.