हरदोई, अप्रैल 5 -- सांडी, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र में करनपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शीला की बोरी रखते समय किशोर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बंजरिया पुरवा मजरा उमरौली जैतपुर निवासी राजेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र आशीष गेहूं के खेत में टूटी पड़ी बालियां बनने के लिए खेतों की तरफ गया था। वहां से बालियां बीनकर अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में करनपुर के गांव के निकट आशीष गेहूं की बालियों की बोरी ट्रैक्टर पर रखने लगा। इसी बीच वह अचानक को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह कुचलकर लहूलुहान गया। घटना की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी गई। इससे किशोर को सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर डॉ.ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.