गोपालगंज, दिसम्बर 11 -- गोपालगंज। थावे थाने के पैठानपट्टी बाजार में गुरुवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक उसी गांव का अशरफ अली बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि युवक बाजार में किसी काम को लेकर गया था। वहां सड़क किनारे खड़ा होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। झोपड़ी में अगर लगने से हजारों की सम्पत्ति राख गोपालगंज। शहर के स्टेशन रोड में गुरुवार को अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घरवाले व आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि मोहल्ले के संतोष साह की झोपड़ी में अचानक आग लगन...