सहरसा, फरवरी 1 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबाड़ा वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची खुशबू कुमारी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय बेलवाड़ा की दूसरी क्लास की छात्रा मृतका बेलबाड़ा गांव निवासी सतवीर सिंह की पुत्री थी। शुक्रवार की शाम स्कूल से जैसे ही अपने घर के समीप पहुंची, उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन घायल बच्ची को आनन - फानन में सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में खुशबू ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। गांव के लोग भी इ...