लातेहार, अप्रैल 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत केडू खपिया गांव में ट्रैक्टर के धक्के से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिकीत लवागढ़ा निवासी मुंशी सिंह और नितेश कुमार के रूप के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक पर सवार होकर कुछ काम को निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...