बांका, दिसम्बर 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर कुंडा पुल के समीप रविवार को थ्रेसर लगे ट्रैक्टर के धक्के से धान काटने जा रही चार महिलाएं जख्मी हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंग्लिश गांव के अरविंद दास की पत्नी उर्मिला देवी, विरेंद्र दास की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रमोद दास की पत्नी रूबी देवी तथा पप्पू दास की पत्नी अंजनी देवी अन्य महिलाओं के साथ धान काटने पैदल जा रही थी। कुंडा पुल के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रही थ्रेसर लगी ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया जिसमें चारों महिलाएं जख्मी हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एवं परिजन वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...