शामली, जनवरी 5 -- ट्रैक्टर बेचने के एवज में दो लाख रुपये नहीं लौटाने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी अख्तर के पुत्र नेईम ने आरोप लगाया कि उसने कुछ समय पहले अपना ट्रैक्टर अपने चाचा के लड़के जैद को दो लाख रुपये में दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जैद ने न तो पैसे लौटाए और न ही ट्रैक्टर वापस किया। जब नेईम ने पैसे मांगे तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डर के चलते पीड़ित थाना कांधला पहुंचा और नामजद तहरीर सौंपी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.