दुमका, फरवरी 1 -- दुमका। प्रतिनिधि काठीकुंड थाना क्षेत्र के कटहलडीह गांव के पास ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सह ट्रैक्टर मालिक रंजीत देहरी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को शाम में हुई थी। बताया जाता है कि वाहन चालक सह मालिक रंजीत देहरी घायल होने के बाद भी रात भर घटना स्थल पर पड़ा रहा है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने उसके शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि वह ट्रैक्टर का मालिक भी था और खुद ड्राइविंग भी किया करता था। शाम को वह काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था कि ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...