चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा। ट्रैक्टर के चपेट में आने से टोंटो थाना अंतर्गत टूटूचु पुरानापानी गांव निवासी 29 वर्ष सुनीता चौधरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात के लगभग 10 बजे मृतिकाशौच जाने के लिए गांव में सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आयी और घक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गइ।उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर सदल अस्पताल लाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने बताया गुरुवार को रात में सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर ने घक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...