सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर। जिले में गुरुवार को सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक स्थान पर बी-फॉर्मा के छात्र की मौत हो गई, इसीक्रम में दूसरे स्थान पर तीन श्रद्धालु घायल हुए। श्रद्धालु भदोही जिले के निवासी है, वो कार से अयोध्या जा रहे थे। लंभुआ में उनकी कार रोडवेज बस चालक के अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीनों श्रद्धालु घायल हुए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भदैंया संवाद के अनुसार मृत बी-फॉर्मा का छात्र युगल सिंह (19) पुत्र राजेश सिंह, जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव का निवासी था। पता चला युगल के चचेरे भाई अशोक सिंह नरहरपुर गांव के प्रधान हैं। गुरुवार को युवक की परीक्षा थी, वह बाइक से परीक्षा देने के लिए फरिदीपुर जा रहा था। बताया जाता है युवक सि...