रुडकी, मार्च 21 -- बाइक सवार को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सचिन मलिक निवासी जगजीतपुर हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल को उसका भाई रजत मलिक पुरकाजी की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह उत्तम शुगर मिल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से रजत मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। आसपास के लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञा...