देवरिया, मार्च 26 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर की ठोकर से एक शौचालय की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली के नगऊर टोला में दरवाजे पर ट्रैक्टर-ट्राली घुमाने के दौरान हुई। मृतक मासूम के घर में भागवत कथा चल रही थी। घटना के बाद कथास्थल मातम में बदल गया। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली के नगऊर टोला निवासी रामसबद कुशवाहा अपने घर में भागवत कथा का आयोजन किए थे। 23 मार्च को भागवत कथा प्रारंभ हुई थी। मंगलवार को कथा में कई गांव के लोग व रिश्तेदार शामिल होने आए थे। कथा सुन रहे रामसबद के घर से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के दरवाजे पर शौचालय बना हुआ है। सुबह करीब 8:30 बजे रामसबद का पोता दीपक(8) पुत्र राकेश कुशवाहा रिस्तेदारी के एक बच्ची को शौच कराने उस शौचालय में ले गया। बच्ची शौचालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.