बगहा, जनवरी 24 -- बगहा,। बगहा नगर थानाक्षेत्र के आनंद नगर के सीताराम आश्रम के समीप शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं पोती बुरी तरह घायल हो गई। उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। मरने वालों की पहचान लौरिया के गोनौली के बद्री मियां (55) व जावेद आलम (23) के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को जप्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बद्री मियां अपने पुत्र जावेद आलम व पोती साजिया खातून (12) के साथ बाइक से बगहा-2 के हरनाटाड़ के मिश्रौली स्थित पुत्री के ससुराल जा रहे थे। वे लोग आनंद नगर के सीताराम आश्र...