समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- हसनपुर। हसनपुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप दो वर्षीय बच्ची की मौत ट्रेक्टर की ठोकर लगने से हो गई। बताया जाता है कि बच्ची को बाइक से उसके परिजन वीरपुर ले जा रहे थे। इसी क्रम में बच्ची बाइक से गिर गई। पीछे से आ रही छड़ से लदी ट्रैक्टर का अगला चक्कर बच्ची के उपर चढ़ गया। जिस से घटना स्थल पर मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान बेगुसराय गढ़पुरा निवासी कामख्या शर्मा की दो वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रुप में की गई है। बच्ची को लेकर परिजन बीरपुर गांव स्थित नाना के घर ले जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे लिया। मामले को शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.