बदायूं, फरवरी 20 -- बिल्सी। क्षेत्र में घर के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी रामसिंह शाक्य पुत्र किशनलाल शाक्य ने दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की रात उन्होंने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली घर के निकट स्थित मैथा प्लांट पर खड़ी की थी। रात के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रॉली चोरी कर ले गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...