घाटशिला, जनवरी 5 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र पावड़ा गांव के समीप एनएच-18 पर रविवार की दोपहर सर्विस रोड में खड़े ट्रैक्टर के डाला के नीचे आ जाने से फूलपाल निवासी अरबाज अली उर्फ इस्माइल अली (25) की मौत घटनास्थल पर हो गई। वह फूलडुंगरी से काशिदा की ओर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर पहले से बिखरे मोबिल को नहीं देख पाये और उस पर बाइक का चक्का फिसलते हुए खड़े ट्रैक्टर के डाला में जा घुसे, जिसके उनकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये और हो-हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते विवाद को देखते हुए घटना स्थल पर सीओ निशात अंबर, थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। कई बार आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-18 को जाम करने की सो...