उन्नाव, फरवरी 21 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने 2020 में पकड़ा गया था। जांच में रायबरेली के खगिया कोंसा गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र छेदीलाल की ट्रैक्टर ट्राली पाई गई थी। जिसको थाना लाकर सीज करने की कार्रवाई पुलिस ने की थी। तब से ट्रैक्टर ट्राली पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ी थी। ट्रैक्टर मालिक सुरेश तब से उसको छुड़वाने का प्रयास कर रहे थे। 25 हजार जुर्माने की रकम अदायगी के बाद 19 फरवरी को उन्हें रिलीज आर्डर प्राप्त हुआ तो वह थाना आकर ट्रैक्टर लेने पहुंचे। यहां पर उन्हें सिर्फ ट्रैक्टर मिला ट्राली गायब थी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि एचएम मालखाना का पांच माह पहले स्थानांतरण हो गया था। उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं दिया है। उनको बुलवा कर रिकार्ड की...