कानपुर, नवम्बर 27 -- थाना क्षेत्र के गहदेवा गांव में बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भाइयों को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के औरंगपुर गहदेवा गांव निवासी प्रेमशंकर कठेरिया का नौ वर्षीय पुत्र किशन, बड़े भाई अमित के साथ साइकिल पर बैठकर खेतों की ओर जा रहा था। गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को ककवन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित का उपचार किया गया। मौत की जानकारी पर बच्चे की मां आशा,भाई सुमित,बहन निशा बदहवास हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.