पीलीभीत, नवम्बर 30 -- बीसलपुर। गांव पकड़िया बिंदुआ निवासी रमाशंकर शुक्ला किसान सहकारी चीनी मिल में तैनात है। उनका पुत्र अमित शुक्ला जीओ कंपनी में काम करता है। 23 नवंबर को वह अपने गांव से मोहल्ला छेदालाल कालोनी स्थित अपने मकान पर बाइक से आ रहा था। तभी गांव भसूड़ा के निकट रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। अमित घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता रमाशंकर की ओर से तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बाइक में टक्कर मारने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...