प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। मोपेड से घर रहे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बेटे ने दम तोड़ दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला निवासी 20 वर्षीय सचिन सरोज अपने पिता अशोक सरोज के साथ जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर गया था। सोमवार को वहां से मोपेड से दोनों घर आ रहे थे। जौनपुर के इटहरा के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी मुंगरा बादशाहपुर भेजा। वहां से मेडिकल कॉलेज जौनपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सचिन सरोज की मौत हो गई। पिता अशोक कुमार का पैर टूट गया। उनका इलाज चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.