मथुरा, अगस्त 9 -- क्षेत्र के गांव कोलाहर में शुक्रवार दोपहर एक बजे घर के बाहर बात कर रही दो महिलाओं में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से गुस्साये लोगों ने कोलाहर चौकी के सामने शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। जाम करीब तीन घंटे चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां लाठियां फटकारते हुए जाम खुलवा दिया। जानकारी के अनुसार कोलाहर निवासी दो महिलाएं घर के बाहर आपस में बात कर रही थीं। उसी समय एक ट्रैक्टर ने दोनों महिलाओं में टक्कर मार दी। घटना में रचना (35) पत्नी बाली सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला कमलेश को परिजन उपचार को हॉस्पिटल ले गये। उसका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलाहर चौकी...