एटा, फरवरी 13 -- मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना अवागढ़ के गांव मीसाकलां निवासी योगेन्द्र (26) पुत्र हरिविलास गुरुवार को मजदूरी करने गए थे। देर शाम गांव नगला सेवा के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अवागढ़ पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई राजेन्द्र ने कॉल कर हादसे में युवक की मौत की जानकारी दी थी। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। पुल पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, छ...