फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- शिकोहाबाद में बैंक ऑफ इंडिया करहल, मैनपुरी में कार्यरत बैंक कर्मी को ड्यूटी से लौटते समय नेशनल हाईवे पर ईट से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हरविंद पुत्र गयादीन निवासी सदर वेद नगर कॉलोनी देवरी रोड गुम्बट आगरा करहल मैनपुरी बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। वह 23 जनवरी को ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से लौटकर घर आ रहा था। जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे के देव रिसॉर्ट के पास पहुंची ही थी कि तभी ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बैंककर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां युवक...