उरई, जनवरी 27 -- उरई। विकासखंड रामपुरा के जगम्मनपुर बाजार में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर की चपेट में आकर सड़क किनारे लगा पोल टूटकर गिर पड़ा। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार शाम ट्रैक्टर करबी से भरी ट्राली लेकर बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान बाहर निकला करबी का हिस्सा पोल में उलझ गया, जिससे पोल का संतुलन बिगड़ गया और वह टूटकर सड़क पर आ गिरा। गिरते हुए पोल की चपेट में आकर दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां राहगीर या दुकानदार पास में मौजूद नहीं था, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत रही। दुकानदारों ने कुछ समय के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ...