लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के कस्बा रोशन नगर में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली के पोल टूट गए। जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली चीनी मिल की ओर जा रही थी। रोशन नगर की आबादी क्षेत्र से गुजरते समय ओवर हाइट गन्ना भरे होने से गन्ना बिजली पोल से टकरा गया जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल टूटकर पास में खोखा लगाकर बैठे 40 वर्षीय मुन्ना पुत्र लल्लू के खोखे पर गिर पड़ा। इससे मुन्ना घायल हो गया और उसका खोखा भी पूरी तरह टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद खिंचाव में दो अन्य बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.