जमुई, दिसम्बर 24 -- जमुई । निज संवाददाता जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री कॉलोनी के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि मैं निजी विद्यालय मणि दीप अकादमी में शिक्षक के रूप में पदस्थापित हूं। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मणिदीप स्कूल जा रहा था इसी दौरान मलयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दिया जिससे मैं बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उक्त ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया और उसे सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।...