आगरा, फरवरी 23 -- कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में भोगपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे भोगपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर एक शव पड़ा हुआ था। जबकि दूसरा युवक घायल था। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 18 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र राजेश, 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रघुवीर निवासीगण फतेहपुर कला सोरो...