फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 24 -- फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई घटना के बाद परिजन महिला का शव लेकर चले गए । जनपद एटा के राजा का रामपुर निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी कमलेश कुमारी के साथ कायमगंज में दावत खाकर बाइक से रविवार की देर शाम घर वापस जा रहे थे। कम्पिल रोड से जाते समय गन्ने से भरी ट्राली वाले ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे इलाज के लिए कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। ईएमटी सुनील , महिला को कायमगंज से लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने कमलेश कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन महिला कमलेश का शव लेकर घर चले गए इस एक्सीडेंट में उसके पति को भी हल्की चोट आई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.