संभल, फरवरी 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव किसौली-रफीपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार गांव रफीपुर निवासी अर्जुन व आकाश यादव घायल हो गए। आनन-फानन दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...