प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 11 -- लक्ष्मणपुर। महर्षि विवेकानंद स्कूल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पद्मनाथपुर निवासी बलराम यादव, लक्ष्मणपुर के परीक्षित वर्मा और परमेश यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंचे गिरीश मिश्र, अमित शुक्ला ने घायलों को निजी वाहन से लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां बलराम यादव और परीक्षित की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...